Online Desk: कैप. अमरिंदर सिंह ने पी.सी कर खुलासा किया की पंजाब पुलिस को हिन्दू नेताओ के मर्डर मामले में बड़ी सफलता मिली है। जालंधर के आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा के मर्डर समेत आठ मर्डर केसो का खुलासा हो गया है। इसके पीछे विदेशी ताकत होने की बात की गई है।
कैप्टन ने दावा किया कि ब्रिगेडियर गगनेजा, अमित शर्मा, लुधियाना में पास्टर, सतपाल, अमित शर्मा समेत सात कत्ल सुलझा लिए गए है। इसके लिए खालिस्तान समर्थकों ने गैंगस्टरों का सहारा लिया था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

चंडीगढ़ में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने संयुक्त प्रैस वार्ता करके इस बारे खुलासा किया है। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने जगतार जग्गी, यूके से आए जिम्मी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
