Punjab Budget Session 2026-27:
पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज राज्य का बजट पेश कर रहें हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6,879 करोड़ के बजटीय परिव्यय का प्रस्ताव करता हूं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य भर में 143 और क्लीनिक स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त, 308 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किया जाएगा। भगवंत मान सरकार द्वारा पांच (Punjab Budget Session) वर्षों में स्थापित किए जाने वाले आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1,432 हो जाएगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6,879 करोड़
वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि, सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र सुधारों के लिए ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ शुरू की है। इसके तहत पंजाब के लोगों को यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज प्रदान किया जा रहा है। पंजाब का हर परिवार 900 से अधिक सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज का हकदार है। वित्त वर्ष 2026-27 में 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव है, यह योजना लगभग 65 लाख परिवारों को लाभान्वित करने और राज्य भर के परिवारों पर गंभीर चिकित्सा उपचार के वित्तीय बोझ को काफी कम करने वाली है।
Punjab Budget Session, कृषि-बागवानी-
बागवानी परिवर्तन को गति देने के लिए, राज्य जेआईसीए (JICA) के सहयोग ने अगले 10 वर्षों में कुल 1,300 करोड़ रुपये की लागत से एक केंद्रित कार्यक्रम लागू करेगा। पंजाब में जलवायु-लचीला और उच्च-मूल्य वाली वागवानी को बढ़ावा दिया जा सके। मुझे पंजाब में इस परिवर्तनकारी पहल की शुरुआत की घोषणा करते हुए अत्यधिक गर्व हो रहा है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2035 तक फलों, सब्जियों, फूलों और औषधीय फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल को 4.59 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 17.34 लाख हेक्टेयर करना है, जो लगभग 300% की वृद्धि है। साथ ही, इसके तहत कुशल सिंचाई, एकीकृत कीट प्रबंधन और जैविक खेती जैसी टिकाऊ पद्धतियों को भी मजबूत किया जाएगा। यह परियोजना इस क्षेत्र में अत्यंत आवश्यक पूंजी लाएगी और नवीनतम बीजों, नर्सरी, अनुसंधान, अत्याधुनिक शामिल है।
15 करोड़ रुपये का आवंटन-
टिकाऊ फसल पैटर्न को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयास के हिस्से के रूप में, छह जिलों – पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, संगरूर, जालंधर और कपूरथला में धान से खरीफ मक्का की ओर रुख करने को प्रोत्साहित करने वाली एक पायलट परियोजना लागू की गई है, जिसमें 17,500 रुपये प्रति हेक्टेयर का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस उद्देश्य के लिए 15 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
पराली प्रबंधन के लिए 600 करोड़ रुपये
पराली प्रबंधन के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में 600 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान प्रस्तावित है। किसान समुदाय के प्रति अपनी दृढ प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, निःशुल्क और सब्सिडी वाली बिजली के प्रावधान के लिए, कृषि के लिए विजली सब्सिडी के लिए 7,715 करोड़ का आवंटन किया गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
बजट की सारी अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



