Punjab Budget Session 2026-27:
पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज राज्य का बजट पेश कर रहें हैं। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। हरपाल चीमा ने, इंटरनेशनल वुमन डे पर बधाई भी दी।

वित्त मंत्री ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए कुल 2,60,437 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव किया। वित्त मंत्री ने बताया कि (Punjab Budget Session) चालू वर्ष में राज्य की आर्थिक वृद्धि दर करीब 9 प्रतिशत दर्ज की गई है।
कुल 2,60,437 करोड़ रुपये बजट
वित्त मंत्री हरपाल चीमा विधानसभा में बजट पेश कर रहें है। इस दौरान उन्होंने कहा कि- मैं वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 2,60,437 करोड़ रुपये के बजट व्यय का प्रस्ताव रखता हूँ। प्रभावी राजस्व घाटा जीएसडीपी का 2.06 प्रतिशत और राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 4.08 प्रतिशत अनुमानित है।
Punjab Budget Session, शिक्षा के लिए कितना
पंजाब में शिक्षा सुधार का किया गया वायदा अब संरचनात्मक बदलाव की ओर बढ़ गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा क्षेत्र में ₹19,279 करोड़ के बजटीय परिव्यय का प्रस्ताव रखता हूं, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में 7% ज्यादा है। पंजाब सरकार ने अगले 6 वर्षों में 3500 करोड़ रुपये के आवंटन से हमारी शिक्षा प्रणाली को बदलने के लिए “सिक्खियां क्रांति 2.0” पहल शुरू की है।
बुनियादी ढांचे के लिए 690 करोड़ रुपये
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लगभग 20,000 सरकारी स्कूलों में, हमने बुनियादी और उन्नत दोनों मानकों को सुनिश्चित किया है। 1,798 कैंपस मैनेजर स्कूल प्रशासन में सहायता कर रहे हैं। बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए लगभग 6,200 कक्षाओं का नवनिर्माण किया गया है और 4,700 का जीर्णोद्धार किया गया है। इस वर्ष, स्कूल के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए 690 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
चीमा ने कहा कि मुझे इस प्रतिष्ठित सदन को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के पवित्र नाम से एक विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab Budget Session: सीएम भगवंत मान सरकार आज पेश करेगी बजट, जानिए क्यों सीएम ने
बजट की सारी अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



