Punjab Budget Session 2026-27:
पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज राज्य का बजट पेश कर रहें हैं। वित्त मंत्री ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए कुल 2,60,437 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव किया। वित्त मंत्री ने चुनाव क्षेत्रों के विकास के लिए रंगला पंजाब विकास फंड़ के तहत 1170 करोड़ और ग्रामीण सड़कों के लिए 2597 करोड़ के (Punjab Budget Session) बजट का प्रवधान किया है।
रंगला पंजाब के तहत 1,170 करोड़
रंगला पंजाब विकास फंड के तहत, हर चुनाव क्षेत्र में विकास के कामों के लिए 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। फंड के लिए कुल आवंटन पिछले साल के 585 करोड़ रुपये से दोगुना करके 2026-27 में 1,170 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, राज्य के कोष से कार्यान्वयन एजेंसी तक धनराशि की रीयल टाईम ट्रैकिंग के लिए एक समर्पित डिजिटल पोर्टल चालू किया गया है। जिसमें कार्यों की जियो-टैग की गई निगरानी और फोटोग्राफिक दस्तावेजीकरण शामिल है।
Punjab Budget Session, ग्रामीण सड़कों के लिए बजट
ग्रामीण इलाकों में, NABARD की मदद से 2,597 करोड़ रुपये की लागत से 11,901 km लिंक सड़कों को अपग्रेड किया जा रहा है। काम अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का टारगेट है। 2026-27 के लिए, सरकार का प्रस्ताव है कि मंडी बोर्ड और पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के ज़रिए बाकी 19,876 km ग्रामीण सड़कों को 7,606 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरा किया जाएगा।
शहरी विकास के लिए बजट
म्युनिसिपल डेवलपमेंट फंड (MDF) के लिए आवंटन में चार गुना बढ़ोतरी की गई है। जो 2026-27 में 1,000 करोड़ रुपये होगा, जो 2025-26 में 225 करोड़ रुपये था। अमृतसर और लुधियाना में लंबे समय तक शहरी पानी की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पंजाब म्युनिसिपल सर्विसेज़ इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (PMSIP) के लिए 500 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा, राज्य में शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार को तेज करने के लिए 149 शहरी लोकल बॉडीज़ में 665 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।
महिला दिवस के मौके पर महिलाएं सदन में
महिला दिवस पर पंजाब बजट सेशन में CM भगवंत मान की मां, पत्नी और चीमा की पत्नी शामिल हुईं। CM भगवंत मान की मां, हरपाल कौर मान, उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर मान, फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल चीमा की पत्नी, मनजीत कौर, और पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लल्ली गिल आज सदन में मौजूद हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
बजट की सारी अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



