Punjab Bandh: परविंद्र झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए आज पंजाब बंद, सड़कों पर उतरे लोग, इमरजेंसी सेवाओं को छूट

 मानसा, 15 अक्टूबर पंजाब के मानसा जिले में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंद्र सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद…

पंजाब बंद

 मानसा, 15 अक्टूबर

पंजाब के मानसा जिले में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंद्र सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। मृतक के पिता भीम सेन ने पंजाब बंद और अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए अपील की है। पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने बीते कल आरोपी के घर-दुकान पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरा दिया।

मानसा में भारी पुलिस बल तैनात

पंजाब बंद को देखते मानसा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लोगों का सड़कों पर प्रदर्शन जारी है। जिले में भारी पुलिस बल के साथ कमांड़ों की भी तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है। किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। दुकानदार अपनी मर्जी से दुकान बंद या खुली रख सकते हैं।

हाईवे जाम और टोल फ्री करने का ऐलान

परविंदर सिंह झोटा को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों एक साथ एकत्रित हुए हैं।मानसा में लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। किसानों द्वारा अमृतसर हाईवे को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक यातायात रोकने का ऐलान किया है। टोल कर्मचारी यूनियन ने भी टोल फ्री करने का ऐलान किया है।

इमरजेंसी सेवाओं में छूट

पंजाब बंद को देखते हुए संगठनों ने अस्पतालों, मेडिकल स्टोरों और एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को छूट दी है। लोगों से अपील की है कोई आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

अन्य खबरें जानें –

पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- दुधारू पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्नत बीज जरूरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *