चंड़ीगढ, 15 अक्टूबर
हरियाणा के पशुपालन एंव डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक चारा, दूध की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से उन्नत बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन मंत्री ने अधिकारियों को पशुपालकों तक उत्कृष्टता वाले बीज पंहुचाने और प्राकृतिक तरीके से चारा उगाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है।
पशुपालन मंत्री ने कहा कि दुधारू पशुओं के बेहतर स्वास्थय के लिए पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य और देखभाल से डेयरी व्यवसाय को लाभकारी बनाने की दिशा में मदद मिलती है। इसलिए पशुपालकों को अच्छी किस्म का चारा की खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है।
पशुपालन मंत्री ने पशुपालकों को प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करने और चारा उगाने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। पशुपालन मंत्री ने कहा कि पशुपालकों को जरूरी जानकारी और मार्गदर्शन करने पर भी ध्यान देना चाहिए।
पशुपालन मंत्री ने कहा कि पशुओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना डेयरी व्यवसाय से सीधा जुड़ा हुआ है। पशुओं को अच्छा चारा उपलब्ध कराना उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। मंत्री के निर्देशों के मुख्य उद्देश्य पशुओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना और दूध की गुणवत्ता में सुधार और पशुपालकों को बेहतर पशुपालन पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
अन्य खबरें जानें –
CM सैनी का स्वीडन मिशन, निवेशकों से करेंगे बातचीत, ऊर्जा-रक्षा-ऑटोमोबाइल पर होगी चर्चा



