ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संगरूर की जेल से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक कैदी ने Jail Superintendent पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। मिली जानकारी अनुसार विनोद कुमान नाम के कैदी ने जेल Superintendent की तरफ से बोले गए अपशब्द का विरोध किया जिस कारण उस समय मौजूद अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसको जख्मी हालत में भर्ती करवा दिया गया।
सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित कैदी ने Superintendent पर मारपीट के साथ साथ नशा तक बेचने के आरोप लगाए है। साथ ही उसने ये भी बताया कि पुलिस की मिलीभगत के साथ महंगे दामों पर नशा कैदियों को सप्लाई किया जाता है और पैसों के जोर पर ही जेल में बंद अधिकतर कैदियों को वीआईपी सुविधयाए दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि कैदी पर किसी हथियार के साथ हमला किया गया है पर पुलिस अधिकारी कुछ और ही कह रहे है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैदी ने खुद को ही चोट मारी है।
गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जहां पर पुलिस ने इस तरह की वारदात को अंजाम ना दिया है और पंजाब सरकार ने पंजाब में से नशे की सप्लाई को खत्म करने की कामान पुलिस को दी हुई है और पुलिस खुद ही नशे को बेच रही है। जिसका सीधा असर पंजाब सरकार की कार्रवाई पर पड़ेगा। इस तरह की वारादतें तभी दूर हो सकती है जब पंजाब सरकार नशा तस्करों के साथ साथ पुलिस प्रशासन पर भी अपना पूरा ध्यान देंगी।


