ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला के सनौर में से पुलिस की एक ऐसी शर्मनाक हरकत सामने आई है जिससे पुलिस विभाग सवालों के घेरे में आ गई है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने गुरसिख युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की है।
इतना ही नहीं पुलिस ने युवक के मुंह में जहरीला पदार्थ भी पाया गया था। इस मामले के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा करने के लिए होती है पर यदि पुलिस ही इस तरह के कारनामे करेंगी तो पुलिस और अपराधी में क्या अंतर रह जाएगा? पुलिस प्रशासन को इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

