झारखंड में नक्सलियों ने सिख ड्राइवर को जलाया जिंदा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झारखंड के जिलें खूंटी में कुछ नक्सलियों ने एक सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी अनुसार तरनातरन के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झारखंड के जिलें खूंटी में कुछ नक्सलियों ने एक सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला कर दिया।

killed

मिली जानकारी अनुसार तरनातरन के निकट पड़ते गांव बड़िग सूबा सिंह में रहते जोगा सिंह ट्रक ड्राइवर था और जब वो झारखंड से निकला तो उस पर कुछ नक्सलियों ने हमला कर दिया।

truck

नक्सलियों ने पहले उसको गोली मार दी फिर जोगा सिंह को ट्रक सहित आग  लगा दी। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। बता दें कि जोगा सिंह की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। इतना ही नहीं उसके निधन हो जाने के बाद उसके बच्चे अनाथ हो गए है।

sikh man

जिस कारण अमर शहीद जत्थेदार अनौख सिंह बब्बर और मौजूद पंजाब सरकार के विधान सभा हल्का अटारी विधायक सरदार तरसेम सिंह ने पंजाब सरकार से जगा सिंह के परिवार की आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई है।

truck

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके ने इस मामले की निंदा करते हुए सरकार से ट्रक ड्राइवरों की जान माल की सुरक्षा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *