ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- शनीवार रात, टीम तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाने की पहल पर चर्चा की गयी।
इंस्टाग्राम पर सांझा हुयी तस्वीरें
कलाकारों से हुयी मुलाकात की तस्वीर को पीएम द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है, जिसमे पीएम मोदी तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के मध्य खड़े हैं। भारतीय टेलीविजन में सबसे लंबे समय तक चलने वाले नाटको में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हमेशा कई सामाजिक मुद्दों को चित्रित किया है और हमेशा एक सकारात्मक संदेश फैलाया है।
https://www.instagram.com/p/B30oadhjf7q/
सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शो की सूची मे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की इस मुलाकात मे निर्माता असित कुमार मोदी के अलावा, अभिनेता दिलीप जोशी, राज अनादकट, शैलेश लोढ़ा, सोनालिका जोशी, पलक सिधवानी, कुश शाह और कुछ अन्य टीम मैंबर भी शामिल थे। बता दें कि, हाल ही मे शो ने 2800 एपिसोड पूरे किए हैं और इसे के साथल यह टेलीविजन पर शीर्ष मे रहने वाले 5 सबसे अधिक देखे जाने वाले शो में से एक बन गया है, जिसे दर्शको का बेहद प्यार और सर्मथन मिला है।
बॉलीवुड सितारो से मोदी की मुलाकात
पीएम मोदी के साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारो ने भी मुलाकात की और सोशल मीडिया पर इस भव्य मुलाकात और शुभकामनाओं की तस्वीरें भी छाई हुई हैं।
भारत ने 2022 में अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के साथ, पीएम ने राष्ट्र पीता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाने के तरीकों पर चर्चा की और इस के लिए entertainment industry से दिग्गज कलाकारों को आमंत्रित भी किया।



