ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। 21 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ईवीएम में कल प्रत्याशियों का भविष्य कैद हो जाएगा और 24 अक्तूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगें। वहीं, मतदाताओं की संख्या को बढ़ाने के लिए खाने पर विशेष छूट दी जाएगी।
चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए करनाल के होटल और डेयरी संचालकों ने मतदान का प्रमाण देने पर 21 से लेकर 25 अक्टूबर तक होटल में स्वेच्छा से खाने पर मतदाताओं को 25% की विशेष छूट दी जाएंगी। तो वहीं मॉडर्न डेयरी ने दूध के पैकेटों पर लोगों से वोट करने की अपील की
