ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज नागरिकता संशोधन एक्ट CAA के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध हो रहा है वहीं राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोग CAA के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं उनके साथ भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद भी मौजूद हैं इस बीच चंद्रशेखर ने संविधान की तस्वीर लहराई और CAA के खिलाफ नारेबाजी की।
कई लोग कन्फ्यूजन फैला रहे
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि CAA को लेकर कई लोग कन्फ्यूजन फैला रहे हैं, ये बिल सिर्फ घुसपैठियों के खिलाफ है। इस बिल से किसी की नागरिकता नहीं छीनेगी, बल्कि कुछ शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी।
ममता बनर्जी का बयान गलत है
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ममता बनर्जी ने जो बयान दिया है वह गलत है, भारत की जनता ने सरकार को चुना, सरकार ने फैसला लिया ऐसे में UN कौन होता है हमारे फैसले पर रेफरेंडम करने वाला।


