ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर की विजय कालोनी में एक कबाड़े वाले की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय कबाड़ी जय कुमार के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि शव के चहरे पर चोट के निशानों को देखकर लग रह है कि कबाड़ी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। लेकिन हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, गटना के बाद से ही थाना शहर पुलिस डीएसपी हेडक्वाटर और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

