Prateek Yadav Died in UP:
उत्तर प्रेदश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई, प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन की सुचना है. वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के (Prateek Yadav Died in UP) सबसे छोटे बेटे थे. जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे सिविल अस्पताल के कार्यवाहक निदेशक के पास उनके घर से फोन आया. जिसके बाद डॉ प्रिंस टीम के साथ घर गए, शरीर में कोई हरकत न दिखने पर अस्पताल लाया गया था. मौत का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. अखिलेश यादव, व यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अनेक लोगों ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी नेता
समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, श्री प्रतीक यादव जी का निधन ह्रदय विदारक है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. विनम्र श्रद्धांजलि. प्रतीक यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति थे. वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. साधना गुप्ता का निधन साल 2022 में हुआ था. प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. प्रतीक यादव व्यवसायी और फिटनेस फ्रीक थे. अधिकारियों ने बताया कि प्रतीक यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेजा गया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया
आदित्यनाथ ने एक्स हैंडल पर शोक संदेश में लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.”
अन्य ख़बरें जानें-
Bhiwani Protest: भिवानी में देर रात सफाई कर्मचारी और जिला प्रशासन फिर आमने-सामने
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



