ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसानों और खेत मजदूरों की आत्महत्या करने के सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब जिला संगरूर के गांव छाजली में बूटा सिंह नाम के खेत मजदूर ने कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली।
जानकारी अनुसार मजदूर बूटा सिंह ने अपनी बेटी की शादी और दूसरी बेटी के इलाज के चलते पांच लाख रुपए का कर्ज लिय़ा था जिसके कारण वो काफी परेशान था। वही गांव के सरपंच का कहना है कि उनके गांव में कई लोग कर्ज के चलते आत्महत्या कर चुके हैं, सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उधर पुलिस ने इस आत्महत्या पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
अगर छाजली गांव की बात की जाए तो यहां दो दर्जन के करीब किसान और खेत मजदूर कर्ज के चलते आत्महत्या कर चुके हैं। जिस कारण सरकार को इन मजदूरों और किसानों के कर्जों का निपटारा जल्द करना चाहिए। क्योकि पंजाब सरकार कर्ज मांफी कराने के वादें को लेकर ही सत्ता में आई थी। पर सरकार बनने के बाद भी किसान और मजदूर कर्ज के बोझतले आत्महत्या कर रहे है।


