ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में हरभजन सिंह इंस्टीट्यूट क्रिकेट की ओर से क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अंडर-14,16,19 के ट्रायल 11 मार्च को डीऐवी कॉलेज अमृतसर में होने जा रहे है।
जिसमे पंजाब समेत कई राज्यों से विद्यार्थी हिस्सा लेने आ रहे हैं। इस ट्रायल में कामयाब होने वाले विद्यार्थी 29 मार्च से 14 अप्रैल तक दुबई में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
हरभजन सिंह इंस्टीट्यूट क्रिकेट के CEO विक्रम सिद्धू ने बताया कि विद्यार्थियों में क्रिकेट टैलेंट के साथ इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचने में भी उन्हें काफी मदद मिलेगी।


