ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लेखक विनित बांसल की ने जाने-माने रेसलर द ग्रेट खली पर आटो बायोग्राफी के राइट्स किसी और कंपनी को बेचने के आरोप लगाते हुए अपने वकील के जरिए खली के खिलाफ गिद्दड़बाहा कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। जानकारी अनुसार लेखक एक महीने पहले खली को नोटिस जारी किया था। मगर खली ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।
अब मजबूरन लेखक ने गिद्दड़बाहा कोर्ट का सहारा लिया है। जिसके बाद कोर्ट ने खली को दो अप्रैल को अदालत में पेश होने के सम्मन भेजा है। बता दें कि बांसल ने ‘द मैन हू बिकम खली’ के नाम से ग्रेट खली की बायोग्राफी लिखी थी। जनवरी 2017 में लॉन्च हुई यह किताब भारत में टॉप 10 बायोग्राफी में एक रही है।
बांसल के अनुसार बायोग्राफी लिखने से पहले उनका खली के साथ लीगल एग्रीमेंट हुआ था। जिसमें कहा गया था कि किताब से होने वाली आमदनी का 30 फीसदी हिस्सा खली ने उन्हें देना था। जिसके चलते वो खली उन्हें पैसे देते भी रहे। इसी बीच खली ने उन्हें बताए बिना ही किताब के राइट्स फोक्स स्टार स्टूडियो को बेच दिए। जिस कारण उन्होने खली पर मामला दर्ज करवा दिया।


