ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस लोगों को सुरक्षा देने के लिए बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन लोगों की समय पर सुरक्षा करने वाली पंजाब पुलिस का 112 और 100 आपातकालीन हैल्प लाईन नंबर फिरोजपुर में कई महीनों से मिल ही नहीं रहा है।
जिस कारण कई लोग फोन पर पुलिस को शिकायत या गुप्त जानकारी दे ही नहीं पाते। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
वहीं जब इस मामले के बारे में फिरोजपुर पुलिस कंट्रोल रूम के इंचार्ज ए एस आई से पुछा तो उन्होने कहा कि यहां कोई नंबर नहीं मिल रहा है।
इस संबंध में कंपनियों से बात कर जल्द ही हल निकाला जाएगा। अब देखना होगा की फिरोजपुर के लोगों की समस्या हल कब किया जाता है।



