जब विक्की गौंडर ने सुक्खा काहलवां को जी.टी रोड पर गोलियों से छल्ली किया था तीरथ ढिलवां था साथ,अब जाकर आया पुलिस की शिकंजे में

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों को पकड़ने की मुहिम चलाई हुई है। पंजाब के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों को पकड़ने की मुहिम चलाई हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने से पहले ही कह दिया था कि पंजाब में जितने भी गैंगस्टर है या तो वो अपना आत्मसमर्पण कर दे नही तो उनको मार दिया जाएगा।

vicky tirath

इसके बाद पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके दो साथियों के साथ एनकाउंटर कर दिया गया। पंजाब पुलिस गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब में छापे मारी कर रही है जिसके चलते पंजाब पुलिस ने विक्की गौंडर के साथी गैंगस्टर तीर्थ ढिलवां को गिरफ्तार किया है।

tirath

गैंगस्टर तीर्थ ढीलवां विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया का साथी है। गैंगस्टर तीर्थ पंजाब पुलिस के ए कैटागिरी का है। इस गैंगस्टर ने कई कत्ल किए है।

sukha

इन कत्लों में से मुख्य कत्ल विक्की गौंडर के साथ मिल कर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां और रोकी को मारा था। आठ साल से फरार चल रहे तीर्थ ढीलवां पर दो लाख का इनाम भी था।

vicky gounder

बता दें कि गैंगस्टर तीर्थ ढीलवां ने सबसे पहला कत्ल अपने जीजा का किया था। इस कत्ल के बाद वो अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था।

gangster tirath singh

पंजाब पुलिस ने नाका बंदीकरने के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस ये भी कहना है कि तीर्थ से पुछताछ के दौरान दूसरे गैंगस्टरों के ठिकानों के बारें में पता चल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *