ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवु़ड एक्ट्रेेस पूजा बत्रा ‘टाइगर जिंदा है’ के एक्टर नवाब शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपनी शादी में गिने-चुने रिश्तेदारों को ही बुलाया। अब सोशल मीडिया इन दोनों की शादी की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। वहीं पूजा बत्रा ने अपवे इंस्टाग्राम अकांउट पर शादी की फोटो़ज पोस्ट की हैॆ। इसके बाद फैन्स ने बधाइयों की बौछार लगा दी है।
https://www.instagram.com/p/Bz9m2ChhTc1/?utm_source=ig_embed
शादी की इन फोटोज में पूजा ने पिंक और ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी है और साथ ही बालों का जूड़ा बनाया हुआ है। वहीं नवाब शाह ने क्रीम कलर का कुर्ता और पजामा पहना हुआ है। फोटो में नवाब शाह और पूजा बत्रा की जोड़ी बेहद सुंदर लग रही है।
