खट्टर सरकार के खिलाफ दिग्विजय चौटाला ने खोला मोर्चा, सड़कों पर जमकर प्रदर्शन

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में मंहगाई कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर कैथल में प्रदर्शन किया। इस दौरान जेजेपी नेता दिग्विजय…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में मंहगाई कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर कैथल में प्रदर्शन किया। इस दौरान जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला भी मौजूद रहे।

jjp

दिग्विजय ने कहा कि, प्रदेश में बेरोजगारी का आलम है। जन युवाओं ने पीएचडी की है, वह भी चपरासी की नौकरी करने को विवश है। वहीं कार्यकर्ताओं ने मांग की कि, हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण किया जाए।

cm khattarदिग्विजय ने कानून व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को घेरते हुए कहा कि, हरियाणा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि सीएम के गृह क्षेत्र में ही डॉक्टर को सरेआम गोलियों से मौत के घाट उतार दिया जाता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *