बल्लभगढ़, 21 जुलाई
बल्लभगढ़ की PCC डेलिगेट एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका मनोज अग्रवाल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित ‘संसद घेराव’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले सेक्टर-2 स्थित उनके आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखी जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
अन्य खबरें जानें-

