DELHI की ओर जा रहे किसानों को बहादुरगढ़ में रोका,किसानों की पांच बसों को हाइवे पर रोका, कहा- सरकार किसानों को कर रही परेशान

बहादुरगढ़, 21 जुलाई बहादुरगढ़ में दिल्ली की ओर जा रहे किसानों को पुलिस ने UER -2 यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के एंट्री पॉइंट पर रोक…

बहादुरगढ़

बहादुरगढ़, 21 जुलाई

बहादुरगढ़ में दिल्ली की ओर जा रहे किसानों को पुलिस ने UER -2 यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के एंट्री पॉइंट पर रोक दिया। एयरपोर्ट और द्वारका की ओर जाने वाले मार्ग पर हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसानों की पांच बसों को हाईवे पर ही रोक लिया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए तनाव और टकराव जैसी स्थिति भी बन गई।

जानकारी के अनुसार, पंजाब से आए किसान देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे। किसानों का कहना था कि उनका कार्यक्रम पहले से तय था और वे जंतर-मंतर पर चल रहे किसी अन्य प्रदर्शन में शामिल होने नहीं जा रहे थे। किसान घाट पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैठक और एक दिवसीय धरना प्रस्तावित था।

हालांकि, दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसानों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। दिल्ली सीमा पर दिल्ली पुलिस और हरियाणा की सीमा पर हरियाणा पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोक दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली आने वाले सभी प्रमुख बॉर्डरों पर किसान संगठनों को रोकने के निर्देश दिए गए थे।

किसानों का यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किया गया था। किसानों का आरोप है कि इस ट्रेड डील से देश के किसानों को गंभीर आर्थिक नुकसान होगा। किसानों ने कहा कि वे केवल एक दिन का धरना देकर शाम तक वापस लौटने वाले थे, लेकिन सरकार ने उन्हें दिल्ली पहुंचने से पहले ही रोक दिया।

 अन्य खबरें जानें-

YAMUNANAGAR के किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर करेंगे रोष प्रदर्शन,सरकार पर रोकने के लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *