पानीपत, 21 जुलाई
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है ।कल CJP के हुए प्रदर्शन को लेकर 100 पुलिस कर्मचारी पानीपत टोल प्लाजा पर तैनात किए गए हैं। अमेरिका प्रस्तावित डील को लेकर किसानों ने 21 जुलाई को दिल्ली कूच का आवाहन किया है।जिसको लेकर हरियाणा पुलिस भी अलर्ट मोड पर नजर आ रही है।
पानीपत नेशनल हाईवे 44 पर बने टोल प्लाजा पर लगभग 200 पुलिस कर्मियों के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स की कई टीमों को बुलाया गया है। CRPF की भी एक टुकड़ी पानीपत टोल प्लाजा पर तैनात किया गया हैँ। किसी भी संगठन के बैनर लगी हुई गाड़ियों को बारीकी से चेक किया जा रहा है। कईं गाड़ियों को डिटेन भी किया जा रहा है।
अन्य खबरें जानें-

