दिल्ली, 21 जुलाई
कॉकरोच जनता पार्टी यानि की CJP ने मंगलवार को अपना प्रदर्शन एक बार फिर जंतर-मंतर पर शुरू कर दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA संसदीय दल की बैठक में कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि सोमवार को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ क्रूरता की। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई देखने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला बदल दिया है और अब वह अपना अनशन जारी रखेंगे।
अभिजीत दीपके ने बताया कि सोमवार को वांगचुक के अनशन का 23वां दिन था और संगठन ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए अनशन समाप्त करने के लिए मना लिया था। लेकिन बाद में संसद मार्च के दौरान हुई घटनाओं के बाद उन्होंने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
अभिजीत दीपके ने कहा, “हम आज संसद मार्च नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। उन्हें छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है। इसलिए आंदोलन और सोनम वांगचुक का अनशन दोनों जारी रहेंगे।”
उधर, दिल्ली पुलिस ने भी संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने अज्ञात 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दंगा, सरकारी संपत्ति को नुकसाना पहुंचाने जैसी धाराएं लगाई है।
अन्य खबरें जानें-

