NDA बैठक में PM मोदी का बड़ा बयान, बोले – नीट पेपर लीक राष्ट्रीय चिंता का विषय, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 21  जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को NDA संसदीय दल के साथ ‘मंगल मिलन’ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, 21  जुलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को NDA संसदीय दल के साथ ‘मंगल मिलन’ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और NDA के सभी सहयोगी दलों के सांसद शामिल हुए। इस दौरान संसद की रणनीति, सरकार के विधायी एजेंडे और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और नीट जैसी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होना राष्ट्रीय चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने नीट पेपर लीक की घटना सामने आते ही तुरंत कार्रवाई की। इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए नीट पुनर्परीक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और बिना किसी देरी के परिणाम घोषित किए गए।

प्रधानमंत्री का बयान ऐसे समय में आया है, जब नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष का विरोध तेज है और संसद के भीतर तथा बाहर इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल जारी है।

 अन्य खबरें जानें-

CJP जंतर-मंतर पर फिर जुटी, SONAM WANGCHUK का अनशन जारी, दिल्ली पुलिस ने 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस किया दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *