Kaithal Police search operation: नशा तस्करों के ठिकानों पर की छापेमारी, 5 टीमों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

कैथल, 17 सितंबर नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत SP मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कैथल पुलिस द्वारा नशा एवं शराब तस्करी पर अंकुश…

कैथल

कैथल, 17 सितंबर

नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत SP मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कैथल पुलिस द्वारा नशा एवं शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को सुबह CIA -1, CIA गुहला, एंटी नारकोटिक सैल, थाना सीवन  तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गांव कल्लर माजरा, डेरा गरजा सिंह, डेरा राय सिंह तथा ढांड रोड़, बस स्टैंड, कोर्ट कॉम्प्लेक्स कैथल के पास बनी झोपड़ियों में विशेष कांबिंग एवं सर्च अभियान चलाकर नशा व शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष रेड की गई।

पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थानों एवं आसपास के क्षेत्रों में गहनता से सर्च अभियान चलाते हुए नशा एवं अवैध शराब का धंधा करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।  इस दौरान पुलिस द्वारा क्षेत्र में मौजूद लोगों से भी नशे से दूर रहने तथा नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

थाना सीवन पुलिस प्रभारी महिला SI मुकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा डेरा रायसिंह वाला क्षेत्र में विशेष कांबिंग अभियान चलाया गया। टीम ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सघन सर्च करते हुए नशा व शराब तस्करी से जुड़े संदिग्ध लोगों एवं ठिकानों की जांच की। पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कार्रवाई की गई।

बस स्टैंड तथा कोर्ट कॉम्प्लेक्स कैथल के पीछे स्थित झोपड़ियों में सघन कांबिंग एवं सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने इन क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों तथा संभावित स्थानों की जांच की और नशा व अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखी। कैथल पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष कांबिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा एवं अवैध शराब तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों पर शिकंजा कसना तथा ऐसे अवैध कारोबार के संभावित ठिकानों की जांच करना रहा। पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे या अवैध शराब की तस्करी करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कैथल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अन्य खबरें जानें –

Hansi में नशा मुक्ति कार्यक्रम , SP ने कहा- नशा बेचने वाला नहीं पीने वाला मरता है, तस्करों की दें सूचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *