जींद , 17 सितंबर
हरियाणा के जींद जिले के सागर होटल में विवाद के बाद मारपीट और हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, ओमनगर निवासी संजीव अपने दोस्तों के साथ होटल के पार्क में ऊंची आवाज में बात कर रहे कुछ युवकों पर आपत्ति जताई।
इसी दौरान कुछ कहासुनी के बाद अखिल और उसको दोस्तों ने संजीव और उसके दोस्तों पर डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की। जिसके बाद संजीव औऱ उसके दोस्त अपनी गाड़ी में बैठने के लिए पहुंचे तो युवकों ने वहां भी उनका पीछा कर मारपीट की।उनकी गाडी के इंडिकेटर तोड़ दिए।
आरोपियों ने युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। युवकों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं के अधीन केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें –
Kaithal Police search operation: नशा तस्करों के ठिकानों पर की छापेमारी, 5 टीमों ने चलाया सर्च ऑपरेशन



