KAITHAL में पुलिस ने दवा दुकान पर की छापेमारी, अवैध रूप से रखी 100 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद, गर्भपात किट व अन्य दवाएं भी जब्त, NDPS एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

कैथल,19 जुलाई कैथल जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त जिला अभियान के तहत नशा तस्करों व प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई…

कैथल
कैथल,19 जुलाई

कैथल जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त जिला अभियान के तहत नशा तस्करों व प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल कैथल ने ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक दवा दुकान पर छापेमारी कर NDPS एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी SI प्रदीप सिंह को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर चेतन वर्मा द्वारा सूचना दी गई कि सिविल सर्जन कैथल के आदेशों के तहत उनकी टीम ने सिरटा रोड, गली नंबर-4 स्थित एक बिना लाइसेंस संचालित दवा दुकान की जांच की है। जांच के दौरान दुकान से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई हैं। सूचना मिलते ही SI जसमेर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने पुलिस को बताया कि उक्त दुकान पर अवैध रूप से MTP किट तथा अन्य एलोपैथिक दवाओं के भंडारण एवं बिक्री की शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान दुकान पर मौजूद राजेश कुमार निवासी नानकपुरी कॉलोनी, खुराना रोड, कैथल से दवा विक्रय लाइसेंस एवं संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस अथवा रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका।

तलाशी के दौरान दुकान से अल्प्राजोलम की 100 टैबलेट बरामद हुई। इसके अतिरिक्त ड्रग कंट्रोल विभाग ने 48 MTP किट सहित अन्य एलोपैथिक दवाओं को भी औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके ASI जसमेर सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 अन्य खबरें जानें –

NATIONAL AWARDS 2026 : 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान, कार्तिक आर्यन-ममूट्टी बने बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *