AMBALA में देर रात बाजार में दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई, शराब की बोतलें और ईंटों से किया एक-दूसरे पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

अंबाला, 19 जुलाई अंबाला में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही । अपराधियों को पुलिस और कानून का भी कोई डर नहीं रहा…

अंबाला
अंबाला, 19 जुलाई

अंबाला में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही । अपराधियों को पुलिस और कानून का भी कोई डर नहीं रहा है । अपराधी सरेआम किसी पर भी कहीं पर भी हमला कर देते है । ताजा मामला अंबाला कैंट के कच्चे बाजार से सामने आया जहां पर कुछ लोग गाड़ी में आए और एक घर में जाकर महिला से उनका हाल चाल जाना और फिर उससे उनके बेटे का नंबर लिया और उसके बाद उन्होंने बोनी नाम के युवक का नंबर लिया और उसके बाद उसको बुलाया। उसके बाद उस युवकों को बहुत मारा इतना मारा कि युवकों को गंभीर हालत में अंबाला कैंट नागरिक हस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाना पड़ा ।

उसके बाद आरोपी घर पर आए और घर पर भी बत्तमीजी की । घटना के बाद परिजन काफी डरे हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और करवाई में जुट गई । मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी के अनुसार लड़ाई झगड़ा हुआ है और सुबह पीड़ित परिवार को बुलाया जाएगा और जो भी नियमानुसार करवाई होगी कि जाएगी ।

 अन्य खबरें जानें –

KAITHAL में पुलिस ने दवा दुकान पर की छापेमारी, अवैध रूप से रखी 100 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद, गर्भपात किट व अन्य दवाएं भी जब्त, NDPS एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *