मुंबई, 19 जुलाई
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स) के विजेताओं की घोषणा कर दी है। साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों में हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं की फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बेस्ट एक्टर कार्तिक आर्यन और ममूटी
इस बार बेस्ट एक्टर का पुरस्कार कार्तिक आर्यन और ममूटी ने साझा किया। कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में दमदार अभिनय के लिए सम्मानित किया गया, जबकि ममूटी को मलयालम फिल्म ‘ब्रह्मायुगम’ के लिए यह पुरस्कार मिला।
बेस्ट एक्ट्रेस यामी गौतम
यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। उन्हें फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में बेहतरीन अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला।
राष्ट्रीय पुरस्कारों में राजकुमार राव अभिनीत ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का सम्मान मिला। तमिल सिनेमा में धनुष की ‘रायन’ को बेस्ट तमिल फिल्म चुना गया। बेस्ट फीचर फिल्म के लिए आर्टिकल 370 को पुरस्कार मिला। वहीं बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार श्रीकांत फिल्म को मिला।बेस्ट पॉपुलर फिल्म (मनोरंजन) के लिए कल्कि 2898 एडी (तेलुगु) और बेस्ट फीचर फिल्म (नेशनल सोशल) कैप्टन मिलर (तमिल) को मिला।बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर क पुरस्कार रणदीप हुड्डा (स्वातंत्र्य वीर सावरकर) को मिला।
विभिन्न भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्में
फिल्म इम्बू को तुलु सर्वश्रेष्ठ फीचर का पुरस्कार मिला। तेलुगु फिल्म में कमिटी कुरोलू औऱ तमिल फिल्म रायन व ओड़िया फिल्म लहरी ,मराठी फिल्म मुक्कुम पोस्ट बोमबिलवाली और मणिपुरी फिल्म सुनीता,मलयालम फिल्म फेमिनिची फातिमा ,कोंकणी फिल्म मोग असुम,कन्नड़ फिल्म मिथ्या,गुजराती फिल्म मारन को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस बार कंटेंट आधारित फिल्मों और दमदार अभिनय को खास पहचान मिली। कार्तिक आर्यन, ममूट्टी और यामी गौतम की जीत के साथ ही ‘श्रीकांत’, ‘आर्टिकल 370‘ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों ने भी अपनी अलग छाप छोड़ी।

