जहां किया था लेडी डॉक्टर से गैंगरेप, वहीं पुलिस ने किया चारों का एनकाउंटर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में ज‍िस हाइवे एनएच पर 27 नवंबर की रात को लेडी डॉक्टर से गैंगरेप किया गया था, उसी हाइवे पर पुल‍िस ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में ज‍िस हाइवे एनएच पर 27 नवंबर की रात को लेडी डॉक्टर से गैंगरेप किया गया था, उसी हाइवे पर पुल‍िस ने चारों आरोप‍ियों का एनकाउंटर कर द‍िया है।

Gang Rape

एनकाउंटर आज सुबह 3 से 6 बजे के बीच हुआ

तेलंगाना पुलिस की माने तो पुल‍िस चारों आरोप‍ियों को उस जगह लेकर गई थी, जहां पर लेडी डॉक्टर की जली हुई बॉडी म‍िली थी, जानकारी देते हुए पुल‍िस ने बताया कि, आरोप‍ियों को मौके पर इसल‍िए लेकर गई थी ज‍िससे घटना का र‍िक्रि‍एशन क‍िया जा सके, सीन रिक्रिएशन के दौरान ही आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और चारों आरोप‍ियों  ने मौके से भागने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और हैदराबाद पुलिस के हाथों एनकाउंटर में चारों आरोपी मारे गए, बतादें ये एनकाउंटर हैदराबाद के एनएच 44 पर हुआ है। एनकाउंटर आज सुबह 3 से 6 बीच तेलंगाना के चत्तनपल्ली पुल शादनगर में हुआ।

Gang Rape

देशभर में लोग कर रहे थे प्रदर्शन

इससे पहले हैदराबाद में लेडी डॉक्टर से गैंगरेप के खिलाफ देशभर में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था। जब पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची तो उसकी भनक लोगों को लग गई थी। जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने थाने को घेर लिया था, इसके बाद पुलिस ने उस थाने की सुरक्षा बढ़ा दी थी और बाद में चारों आरोप‍ियों को हैदराबाद की जेल में ले जाया गया था।

Gang rape

शराब पिलाकर किया था गैंगरेप 

पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर की रात को महिला डॉक्टर को ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने अगवा किया था आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसे जबरन शराब पिलाई और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *