ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान 4 ग्राम स्मैक सहित 3 महिलाओं को 10 लाख की नकद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रैनकपूरा क्षेत्र में छापेमारी की थी, जहां से 10 लाख नकद भी बरामद किए गए हैं।
इस संबंध में डीएसपी गोरखपाल ने बताया कि एसपी राहुल शर्मा के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज रैनकपुरा क्षेत्र के दो घरों में छापेमारी हुई।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान चार ग्राम स्मैक, 10 लाख कैश और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। कैश का मामला इंकम टैक्स विभाग को भेज दिया गया है। आगे की जांच में कई खुलासे होने की उम्मीद लगाई गई है।


