ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें डिप्टी सीएम देर रात तक सचिवालय में अपने कामों को निपटाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि ऐसा पहला मौका है जब सचिवालय में सामान्य दिनों में ही रात के समय में काम चलता रहता है। इससे पहले किसी विशेष दिवस के मौके पर ही सचिवालय में देर रात तक काम होता था, लेकिन अब कई बार देर रात तक उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ काम में व्यस्त दिखाई देते हैं।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आज एक फोटो ट्वीट की है। उसमें उन्होंने लिखा है कि रात के 11.30 बजे जब वो काम निपटाते हैं और अचानक लाइट चली जाती है, तो भी कर्मचारी मोबाइल की लाइट के सहारे काम करते हैं।


