ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुरुक्षेत्र में ऊंची पहुंच होने की बात कहकर पीड़िता को कंपार्टमेंट आने पर पास करवाने का झांसा दिया था और अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देता था।
शाहबाद सिटी चौकी प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि एक युवती ने पुलिस को शिकायत कि बीए सेकेंड ईयर में हिंदी और इकोनॉमिक्स विषय में उसकी कंपार्टमेंट आ गई थी। उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई जिसने बताया कि उसका रिश्तेदार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लगा हुआ है वो उसको पास करवा देगा।
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन बाद उसने लड़की से कहा कि उसको हस्ताक्षर करने के लिए यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र में जाना पड़ेगा, जिसके लिए वो गाड़ी लेकर लड़की को साथ लेकर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में जाने लगा। इस दौरान रास्ते में गाड़ी को रोक कर उसने कोल्ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशा मिला था और बेसुधी हालत में उसको नीचे खेतों में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी और पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


