करनाल की इस पुलिस पोस्ट को किया जाएगा अपग्रेड, सीएम मनोहर लाल ने दी मंजूरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने करनाल जिला की मुनक पुलिस पोस्ट को अपग्रेड करके पुलिस स्टेशन स्थापित करने की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने करनाल जिला की मुनक पुलिस पोस्ट को अपग्रेड करके पुलिस स्टेशन स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है। सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पोस्ट को अपग्रेड करने का कार्य मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल था।

अब इस पुलिस स्टेशन के साथ करनाल जिला के गांव गंगसीना, कुताना, पावन हसनपुर,बेगमपुर, मुनक एवं मुनक खेड़ा, बाल रागडान, रायपुर, बल्ला, गोल्ली, मोर माजरा, पाढ़ा, कुडलान, भाभरहेड़ी, मनपुरा तथा आंचला गांव को जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि पहले ये गांव पुलिस स्टेशन घरोंडा, असंध तथा निसिंग से संबंध थे। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से इस पुलिस स्टेशन के लिए प्रस्तावित स्टॉफ की भी अनुमति दे दी है जिस पर 3 करोड़ 39 लाख 56 हजार 562 रूपए का वार्षिक खर्च होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *