ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसानों के गांव बंद आंदोलन के चलते फतेहाबाद में हुई दो हिंसात्मक घटनाओं के बाद पुलिस ने 45 किसानो पर केस दर्ज किया और 9 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले मे किसानों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद सैकड़ों किसान एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी से दर्ज किए गए केस वापस लेने की मांग की।
अखिल भारतीय स्वामीनाथन आयोग संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रचारक विकल पचार ने कहा कि फतेहाबाद के एसपी से उनकी आंदोलन में हुई हिंसा की घटनाओं पर चर्चा हुई है और किसानों की तरफ से एसपी को आश्वासन दिया गया है
कि किसान किसी भी तरह की हिंसा की कोई घटना नहीं करेंगे और आंदोलन के नाम पर यदि कहीं कोई घटना होती है तो उस घटना पर किसानों की कमेटियां नजर रखेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
उधर स्थानीय किसानों का कहना है कि किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे झूठे हैं और सरकार पुलिस के जरिए किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।



