ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गंगानगर से नांदेड साहिब की ओर जा रही एक्सप्रेस रेलगाडी मे महिला की डिलीवरी का मामला सामने आया | महिला की डिलीवरी अचानक होने से बच्ची की मौत हो गई। जानकारी अनुसार महिला अपने पति के साथ बठिंडा से इटावा जा रही थी कि अचानक रास्ते में महिला की तबीयत खराब हो गई। 
महिला ने गाड़ी में ही बच्ची को जन्म दे दिया। इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन और जनसेवा संस्था को मिली तो मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को बचाने की कोशिश की लेकिन नवजात को नहीं बचाया जा सका। महिला की इस तरह से डिलीवरी होने और नवजात की मौत हो जाने से रेलवे की लापरवाही का सबूत मिलता है। ट्रेन एक्सप्रेस थी और अगर समय रहते प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कर दी जाती तो शायद एक मजदूर की नवजात बच्ची को बचाया जा सकता था।

