फाइनेंसर से परेशान होकर की खुदकुशी, मृतक के परिजनों ने किया प्रदर्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना की शेरा कॉलोनी में फाइनेंसर से दुखी होकर एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली | मृतक के भाई ने फाइनेंसर पर आरोप…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना की शेरा कॉलोनी में फाइनेंसर से दुखी होकर एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली | मृतक के भाई ने फाइनेंसर पर आरोप लगाया कि वो अपने साथ पुलिस को लेकर रात को उनके घर आया था | फाइनेंसर ने उसके भाई को गालियां दी और धमकी दी कि अगर सुबह थाने न आया तो उसे घर से उठाकर लेकर जाएगा |

ludhiana suicide

इसी बात से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली | फाइनेंसर पर मामला दर्ज करवाने के लिए मृतक के परिजनों ने गुलमोहर पार्क के मेन रोड पर शव रखकर पंजाब पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए | खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दलीप बेदी ने फाइनेंसर पर FIR दर्ज कर धरना प्रदर्शन खत्म करवाया | वहीं मृतक के भाई का कहना है कि अगर उसके भाई को इंसाफ ना मिला तो वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *