ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। आज पीएम मोदी Man Vs Wild में बेयर ग्रील्स के साथ दिखाई देंगे। आज इस स्पेशल एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।सोमवार रात 9 बजे लोग पीएम मोदी को बेयर ग्रील्स के साथ डिस्कवरी चैनल पर देख सकेेंगे।
इस शो के प्रसारण से पहले पीएम मोदी ने ट्टीट कर लोगों को संदेश दिया है। ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा है कि, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डालने के लिए भारत के हरे भरे जंगल से बेहतर और क्या हो सकता है। ग्रील्स ने भी लोगों से इस शो के देखने के लिए आग्रह किया था।
What better than the lush green jungles of India, in the midst of Mother Nature to throw light on environmental conservation and climate change..Do join at 9 PM tonight! https://t.co/RdndTgUtCF
— Narendra Modi (@narendramodi) August 12, 2019
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने इस शो को देखने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, पीएम मोदी की पर्यावरण और इसके संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दुनिया को अच्छी तरह से पता है।
Prime Minister @narendramodi ji’s commitment towards environment and its conservation is well known to the world.
Watch him talk about Incredible India and highlight our cultural commitment to preserving the environment, tonight at 9pm with @BearGrylls on @DiscoveryIN. pic.twitter.com/P8KPJshmta
— Amit Shah (@AmitShah) August 12, 2019
आज रात 9 बजे डिस्कवरी पर उन्हें बेयर ग्रिल्स के साथ अतुल्य भारत के बारे में बात करते हुए देखिए।

