लोकसभा चुनावों में हरियाणा मेंं दिख चुका है गठबंधनों का हाल- सुभाष बराला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बाराला ने दिल्ली में एक प्रेसवार्ता की, इस दौरान सुभाष बराला ने कहा कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बाराला ने दिल्ली में एक प्रेसवार्ता की, इस दौरान सुभाष बराला ने कहा कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म की है। बराला ने कहा कि कांग्रेस और दूसरों ने दलों ने इसे खत्म करने पर सवाल तो उठाए, लेकिन अपने शासन में अनुच्छेद 370 को हटाने का जरा प्रयास नहीं किया और न ही इसके बारे में सोचा।

सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस अपने न्यूनतम पर जाने के बाद भी बाज नहीं आ रही है और आज भी सांप्रदायिक बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में भी ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है, वहां सुख और शांति का माहौल है।
सुभाष बराला ने कहा कि कुछ छात्रों से मेरी बात हुई, तो उन्होंने यही कहा कि घाटी का छात्र भी 370 हटाने के पक्ष में है। जिन महिलाओ ने जम्मू- कश्मीर से बाहर शादी की है, इस फैसले से वी भी खुश है।
उन्होंने कहा कि जम्मू- कश्मीर में सबसे ज्यादा हरियाणा के जवान शहीद हुए हैं, आज हरियाणा के लोग 370 हटने पर ज्यादा खुश है। सुभाष बराला ने कहा कि मैं पूरे हरियाणा की और से पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यवाद करता हूं। वहीं, जेजेपी और बीएसपी गठबंधन पर बोलते हुए सुभाष बराला ने कहा कि पीछे लोकसभा चुनाव में आप गठबंधनों का हाल देख चुके हैं और जेजेपी का भी लोकसभा में प्रदर्शन दिख चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *