ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सिरसा के तेजाखेड़ा में पूर्व सीएम ओपी चौटाला की पत्नी स्नेहलता के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गांवों और परिजनों के अलावा इनेलो और जेजेपी के भी सभी कार्यकर्ता स्नेहलता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
वहीं, पत्नी के निधन के बाद ओपी चौटाला और बेटे अजय चौटाला को भी 2 हफ्तों की पैरोल दी गई है, तभी दोनों अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।
पैतृक गांव तेजाखेड़ा में आज नम आंखों के साथ स्नेहलता को विदा किया गया। इस मौके पर पोते दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय भी पहुंचे और दादी को कंधा भी दिया।
बता दें कि पूर्व सीएम ओपी चौटाला की पत्नी स्नेहलता का रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। आज सिरसा के तेजाखेड़ा में पूरा चौटाला परिवार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचा है।













