PM Modi On Election Ruselt:
पांच विधानसभा चुनाव के परिणाम में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन सभी से आगे है. इस पर पीएम मोदी ने परिणामों को भारत की संवैधानिक जीत बताया है. इसके अलावा चुनाव आयोग और चुनाव आयोग के कर्मियों को बधाई दी. परिणामोंं में बीजेपी की बढ़त को देखते हुए पीएम दिल्ली में भाजपा कार्यालय पंहुचे और कार्यकर्ताओं को बधाई दी.
कार्यकर्ता की ख़ुशी में शामिल
पीएम मोदी ने कहा, कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मैं उस सिद्धि को देख रहा हूं. एक कार्यकर्ता के होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की ख़ुशी में शामिल हूं. आज का यह दिन कई मायनों में विशेष है. यह देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है. ये भरोसे का दिन है. मैं बंगाल की जनता, असम की जनता, पुडुचेरी की जनता और तमिलनाडु-केरल की जनता का आदरपूर्वक नमन करता हूं. मैं आज बीजेपी की कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं. भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है.
गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला
पीएम मोदी ने कहा, पिछले साल नवंबर में बिहार चुनाव के परिणामों के बाद मैंने कहा था. गंगाजी बिहार से होते हुए गंगासागर तक जाती है. बिहार के बाद गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल. मां गंगा के इर्द गिर्द के बसे इन राज्यों में बीजेपी और एनडीए की सरकार है. उन्होंने कहा कि 2013 में जब भारतीय जनता पार्टी ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में काम दिया तो मैं काशी में नामांकन भरने के लिए गया था तो पत्रकारों से मैंने कहा था कि न मैं आया हूं न मुझे किसी ने भेजा है, मां गंगा ने मुझे बुलाया है. आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं कि मां गंगा का आशीर्वाद निरंतर हम सब पर अपनी कृपा बरसा रही हैं. गंगाजी के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी हम पर बहुत आशीर्वाद रहा है. असम की जनता ने लगातार तीसरी बार बीजेपी-एनडीए पर भरोसा किया है.
अन्य ख़बरें जानें-
पंजाब के राज्यपाल ने पी.पी.एस.सी. के नव-नियुक्त गैर-सरकारी सदस्य को पद की शपथ दिलाई
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



