पंजाब के राज्यपाल ने पी.पी.एस.सी. के नव-नियुक्त गैर-सरकारी सदस्य को पद की शपथ दिलाई

चंडीगढ़, 4 मई: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के नव-नियुक्त गैर-सरकारी सदस्य को पद की शपथ दिलाई।…

पंजाब के राज्यपाल ने पी.पी.एस.सी. के नव-नियुक्त गैर-सरकारी सदस्य को पद की शपथ दिलाई

चंडीगढ़, 4 मई:

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के नव-नियुक्त गैर-सरकारी सदस्य को पद की शपथ दिलाई।

आयोग में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में आधिकारिक तौर पर जॉइन करते समय श्री सुनील कपूर ने संविधान के प्रति निष्ठा और पद की शपथ ली। पृष्ठभूमि की बात करें तो लुधियाना के रहने वाले श्री सुनील कपूर एक प्रमुख व्यक्तित्व हैं, जो सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मानवतावादी और सामाजिक आउटरीच कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने यहां पंजाब लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई।

इस शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, पी.पी.एस.सी. के चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी, राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ए.सी.एस.) विवेक प्रताप सिंह तथा सचिव जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन कमल किशोर यादव और नव-नियुक्त सदस्य के पारिवारिक सदस्य व शुभचिंतक शामिल रहे।

अन्य ख़बरें जानें-

गैंगस्टरों ते वार का 104वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 589 स्थानों पर छापेमारी; 305 गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *