लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में देश की सबसे आधुनिक ऑयल रिफाइनरी के कार्य का शुभारंभ किया | इस दौरान उनके साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे | 
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वसुंधरा जी और धर्मेंद्र प्रधान ने रिफाइनरी शुरू करने का कार्यक्रम मनाया | इसके बाद जब कोई सरकार पत्थर जड़ेगी तो लोग पूछेंगे कि काम शुरू करने की तारीख बताओ | उन्होंने कहा कि पत्थर जड़ने से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता है | जब काम शुरू होता है तभी विश्वास होता है |
उन्होंने कहा कि अभी जब मुझे रिफाइनरी वाले इसके बारे में बता रहे थे…तो मैंने उनसे पूछा कि उद्घाटन की तारीख बताइए | पीएम बोले कि ये समय संकल्प से सिद्धि का समय है 2022 से पहले तक रिफाइनरी का उद्घाटन होगा |
मोदी ने कहा कि हमारे देश में इतिहास को भुला देने की परंपरा रही । उन्होंने कहा कि इजरायल के पीएम इन दिनों भारत के दौरे पर हैं । देश की आजादी के बाद मैं पहला पीएम था जो इजरायल गया था ।
पीएम ने कहा कि पहले मैं सुनता था कि राजस्थान में कांग्रेस और अकाल जुड़वा भाई हैं । जहां कांग्रेस जाएगी वहां पर अकाल साथ-साथ जाता है । उन्होंने कहा कि सिर्फ यहां ही नहीं बल्कि कई जगह पत्थर लगाकर फोटो खिंचवाई गई है। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करना, जनता को गुमराह करना कांग्रेस की कार्यशैली का हिस्सा |

