लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: फैशन के इस दौर में हर रोज किसी न किसी तरह के फैशन सामने आ रहे है। लेकिन आजकल युवाओं में दाढ़ी-मूंछ का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता दिख रहा है। चाहे वो स्कूल, कॉलेज या फिर ऑफिस में काम करने वाले युवा ही क्यो न हो।
समय के साथ सब कुछ बदलता है। आज से अगर कुछ साल पहले पीछे जाए तो लड़के दाढ़ी मूंछ रखने से परहेज करते थे। वहीं आज युवाओं में दाढ़ी बढ़ाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इस नए ट्रेंड के चलते पुराने स्टाइल और लुक पीछे छूटते जा रहे हैं।
अगर कहा जाए तो आज क्लीनशेव का जमाना नहीं रहा है। आजकल लड़कों के बीच दाढ़ी और मूंछे रखने का क्रेज बढ़ा है। फिल्मों से चलन में आए इस नये लुक को लड़के खूब पसन्द कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों छोटे और बड़े पर्दे के सितारों के अलावा क्रिकेटरों में भी दाढ़ी का फैशन देखा जा रहा है और शायद इसलिए आज के युवा इन सितारों के दाढ़ी के फैशन को अपना रहे हैं। इसमें चाहे विराट कोहली की दाढ़ी हो या बाहुबली की मूंछे।
आपको बता दें कि पुरुषों द्वारा इस्तेमाल करने वाले प्रोडक्ट्स की मांग बाज़ार में ज्यादा चल रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रेंड में बड़ी बड़ी कंपनियों को बहुत फायदा पहुँच रहा है। जिस कारण कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की उत्पादकता को बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि महंगाई हो , GST या नोटबंदी का दौर हो युवा वर्ग में दाढ़ी के क्रेज को लेकर कोई कमी नही आई है।




