लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: काबुल में इंडियन एंबेसी पर रॉकेट के द्धारा हमला हुआ। इस हमले के कारण एंबेसी को संभालने वाली Police यानि ITBP की एक बैरक को काफी नुकसान हुआ है।
हालांकि किसी जवान या अफसर के जख्मी होने की कोई ख़बर नही मिली है। इस घटना के बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया।
उन्होने कहा कि इंडियन एंबेसी पर हमला हुआ है पर किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी स्टाफ वहां सुरक्षित है।
आपको बता दे कि काबुल की इंडियन एंबेसी में ITBP के जवानों के अफसरों के लिए खास तीन मंजिला बिल्डिंग बनाई गई है।
इसकी सबसे ऊपरी तीसरी मंजिल पर रॉकेट आकर लगा जिस कारण दीवार टूट गई है पर किसी भी अफसर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।




