ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खेल खेल में खूनी खेल का मामला दो दिन पहले सामने आया था | लेकिन अब इस खेल में एक खिलाड़ी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए | सावधान में खेल को लेकर सचेत करने वाली ऐसी ही एक ख़बर सामने आई है | जिसमें खेल की शर्त को लेकर जीती गई रकम पर उठा विवाद एक खिलाड़ी की मौत की वजह बन गया |
ताज़ा मामला दो दिन पहले गोली लगने से घायल हुए युवक की मौत का है | जिले के बिसरू गांव में दो दिन पहले बॉलीवाल खेल विवाद में गोली लगने से घायल हुए युवक ने देर रात नल्हड मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया | मंगलवार को घायल व्यक्ति का डॉक्टरों ने ऑपरेशन भी किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। आजाद नाम के युवक की मौत से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस हालात पर नजर रख रही है। बिछोर पुलिस ने इस मामले को लेकर हत्या के प्रयास का जो मामला दर्ज किया था, उसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। पीड़ित के परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने ऑपरेशन से लेकर इलाज में लापरवाही बरती। डॉक्टर्स के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की परिजनों ने मांग की है।
पको बता दें कि बॉलीवाल खेल में रखी गई शर्त में जीतना और उसके बाद शर्त में दांव पर लगाई गई रकम मांगना आज़ाद को महंगा पड़ा। बॉलीवाल के खिलाडी जब पैसे बंटवारे की बात करने लगे तो विवाद इतना बढ़ा कि नौबत खूनखराबे तक पहुंच गई । इस घटना के दौरान एक खिलाडी ने दूसरे खिलाडी को पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल को सीएचसी पुन्हाना ले जाया गया, लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नल्हड मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया । पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। उस समय पुलिस के मुताबिक घायल की हालत खतरे से बाहर बताई गई ,लेकिन उसने बीती रात को अंतिम सांस ली |
Watch Video
https://youtu.be/GM3IdH78OVw
