युवक को नंगा दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ़ मामला दर्ज किया है | इन युवकों ने पिछले दिनों प्रेमिका से मिलने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ़ मामला दर्ज किया है | इन युवकों ने पिछले दिनों प्रेमिका से मिलने आये युवक के साथ दुर्व्यवहार किया था | साथ ही इस युवक से पैसे भी छीन लिए थे और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी | 

पुलिस के हत्थे चढ़े ये तीनो युवक वो है, जिन्होंने पिछले दिनों अमृतसर के संधु कॉलोनी में एक युवक को नंगा कर इलाके में घुमाया और उसके बाद उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, पुलिस ने सोशल मीडिया के आधार पर पीड़ित युवक चंचल को ढूंढ कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक चंचल सिंह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए संधू कॉलोनी में आता था और ये लोग उसे पसंद नहीं करते थे, घटना वाले दिन भी चंचल सिंह संधू कॉलोनी में आया | लेकिन इस बार उसको संधू कालोनी में आना महंगा पड़ गया | क्योंकि अबकी बार युवकों ने पहले तो उसकी पिटाई की, फिर उसको नंगा कर सारे इलाके में घुमाया और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी |

Watch Video 

https://youtu.be/d63KC3t5_hw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *