‘ख़ौफनाक मां’ की हैवानियत, बेटी का बेटे और उसके दोस्तों से कराया रेप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ऐसी मां की काली करतूत जो नफरत की आग में जल्लाद बन गई | इस मां ने अपनी ही बेटी के साथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ऐसी मां की काली करतूत जो नफरत की आग में जल्लाद बन गई | इस मां ने अपनी ही बेटी के साथ उस बेरहम गुनाह को अंजाम दिया | जिसको सुनकर हैवान की रूह भी कांप जाएगी | कलयुग की इस काली करतूत वाली मां के काले कारनामें को लेकर जब पुलिस ने खुलासे किए तो सुनने वाले सन्न रह गए |

जी हां, कहने को मां, नौ साल की मासूम बेटी की मां | आरोप है कि इस कलियुगी मां ने अपनी ही बेटी की अस्मत को बेटे और उसके दोस्तों को परोस दिया | सोचो कितना ख़ौफनाक मंजर है कि एक भाई पर अपनी ही बहन की आबरू को तार तार करने के आरोप लगे हैं | मामला कश्मीर के उड़ी सेक्टर का है | जम्मू कश्मीर पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है | पुलिस के मुताबिक नौ साल की मासूम का उसके ही भाई ने अपने दोस्तों से साथ मिलकर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर डाली | पुलिस के मुताबिक बच्ची की सौतेली मां ने ही इस सारी साजिश को रचा |  पुलिस की माने तो बच्ची के साथ दुष्कर्म होते हुए मां ने न केवल देखा, बल्कि मासूम का गला दबाकर उसकी हत्या भी इस सौतेली मां ने ही की |

पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को एक शख्स ने उसकी बेटी के अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी | उसे शक था कि बच्ची को किडनैप किया गया है | गुमशुदा बच्ची का शव पुलिस ने 2 सितंबर को जंगल से बरामद किया | मामले की परतों को खोलने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया था | इस टीम को सौतेली मां पर शक था | इसी शक के आधार पर पुलिस ने मां से पूछताछ की |

पुलिस टीम की कड़ी पूछताछ के दौरान सौतेली मां ने कबूल कर लिया कि इस खौफ़नाक गुनाह के पीछे उसका ही मास्टर प्लान है | सौतेली मां ने बताया कि वो अपने सौतन के बच्चों से नफरत करती थी | इसी नफ़रत की वजह से उसने बेटी को रास्ते से हटाने के लिए 23 अगस्त को प्लान बनाया | वो बच्ची को जंगल लेकर गई और अपने बेटे को भी वहीं बुला लिया | बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर बच्ची का रेप किया और उसकी हत्या कर दी | हत्या के बाद बच्ची के चेहरे पर तेजाब डाल दिया ताकि उसे कोई पहचान न पाए । पुलिस ने जंगल से तेजाब की बोतल, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किया है|

Watch Video

https://youtu.be/RONbrB9YJ24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *